logo

पीलीभीत के पूरनपुर ब्लॉक में मनरेगा घोटाले का खुलासा पीलीभीत जिले के पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेल्हा में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। महिला मेट सुचित्रा के नाम पर फर्जी हाजिरी दर्ज करने का आरोप ग्राम प्रधान विधु बैरागी पर लगाया जा रहा है।

पीलीभीत जिले के पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेल्हा में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। महिला मेट सुचित्रा के नाम पर फर्जी हाजिरी दर्ज करने का आरोप ग्राम प्रधान विधु बैरागी पर लगाया जा रहा है।
कैसे हुआ खुलासा?
पीआर न्यूज़ इंडिया के संवाददाता ने एनएमएमएस ऐप पर 29 मई 2025 की हाजिरी जांची, जिससे यह गड़बड़ी उजागर हुई। जब महिला मेट सुचित्रा से इस विषय में बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि उनकी शादी एक साल पहले हो चुकी है और वह पिछले कई महीनों से अपने पति के साथ रुद्रपुर में रह रही हैं। सुचित्रा ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने ग्राम प्रधान विधु बैरागी से अनुरोध किया था कि उनका नाम हटवा दिया जाए। लेकिन प्रधान ने उनकी आईडी का दुरुपयोग करते हुए लगातार फर्जी हाजिरी दर्ज कराई।
सरकारी धन के गबन का मामला इस खुलासे के बाद यह स्पष्ट हो गया कि मनरेगा कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही थी। सरकारी धन का दुरुपयोग कर फर्जी हाजिरी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा था। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। यदि इस तरह की गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना का उचित लाभ मिल सके
पी आर न्यूज़ इंडिया

16
719 views