logo

पुल्यासु में 8 जून से होगा श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ, श्रद्धालुओं में उत्साह

स्थान: प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर, पुल्यासु, पट्टी लंगूर बल्ला, ब्लॉक द्वारीखाल, पौडी पुल्यासु (पौड़ी गढ़वाल), 2 जून 2025
पौड़ी गढ़वाल जनपद की पट्टी लंगूर बल्ला के पुल्यासु गाँव में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 8 जून 2025 से 16 जून 2025 तक किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन माँ भगवती की कृपा प्राप्ति एवं जनकल्याण हेतु किया जा रहा है।
कथा वाचन परम श्रद्धेय आचार्य मनीष मोहन शास्त्री जी द्वारा किया जाएगा। आयोजन में भाग लेकर श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।
कार्यक्रम विवरण
रविवार, 8 जून 2025
कलश यात्रा: प्रातः 10:00 बजे
पूजन (प्रतिदिन): प्रातः 8:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक
कथा समय: दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक
सोमवार, 16 जून 2025 (समापन दिवस)
कथा: प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
पूर्णाहुति: दोपहर 12:30 बजे
विशाल भंडारा (प्रसाद वितरण): दोपहर 1:00 बजे
स्थान
प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर,
ग्राम व पोस्ट – पुल्यासु,
पट्टी – लंगूर बल्ला, ब्लॉक – द्वारीखाल,
जनपद – पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड
कथा व्यास
आचार्य मनीष मोहन शास्त्री जी
मुख्य संयोजक: दिगपाल सिंह नेगी, सते सिंह नेगी
सहयोग: मंदिर समिति, महिला मंगल दल, ग्रामवासी एवं श्रद्धालुगण

69
23707 views