logo

बंदियों को मिल रही भोजन, चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा।

राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशा कुमारी द्वारा जिला कारागृह प्रतापगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं और विधिक सहायता की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करना था। जेल में बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया। भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, उसमें उपयोग में ली जा रही मशीनों, खाद्य सामग्री तथा भोजनशाला की साफ-सफाई का अवलोकन किया।
की प्रक्रिया, उसमें उपयोग में ली जा रही मशीनों, खाद्य सामग्री तथा भोजनशाला की साफ-सफाई का अवलोक किया।
जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जेल मैन्युअल के नियमों की पूर्ण पालना की जाए। इसके साथ ही जेल परिसर में संचालित अन्य व्यवस्थाओं जैसे पीने का पानी, स्वच्छता, शौचालयों की स्थिति तथा महिला बैरक की विशेष रूप से समीक्षा की गई। महिला बंदियों के लिए सुरक्षित और गरिमामय वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सुधारों पर भी चर्चा की गई।
जेल परिसर में स्थापित वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम, लीगल एड क्लिनिक, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, चिकित्सा कक्ष, एसटीडी फोन सुविधा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने इन सभी व्यवस्थाओं की क्रियाशीलता के संबंध में जेल अधीक्षक से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने जेल में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना। कई बंदियों ने व्यक्तिगत एवं कानूनी समस्याएं साझा कीं, जिनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम और अन्य उपलब्ध विधिक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

5
288 views