logo

देह व्यापार का भांडाफोड़ सरसींवा के पेंड्रावन की महिला मुख्य आरोपी..... काम दिलाने के नाम पर सारंगढ़, जांजगीर-चांपा, सरगुजा की गरीब लड़कियों से कराती रही देह व्यापार

काम दिलाने के नाम पर सारंगढ़, जांजगीर-चांपा, सरगुजा की गरीब लड़कियों को रायपुर लाकर किराये के घर में देह व्यापार कराने वाली महिला को पुरानी बस्ती पुलिस ने जेल भेज दिया है | उसके खिलाफ धारा 4,5,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध दर्ज किया हैं, व इससे नये व इस्तेमाली कंडोम व 1500 रूपये जप्त किये गये | पिछले दिनों पुलिस ने राजधानी के महंगे सैलून और स्पा सेंटरो की चेकिंग की गई थी | पुलिस को सुचना मिली थी की इनमें देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य हों रहे है | इसी दौरान मिली जानकारी पर थाना पुरानी बस्ती रायपुर पुलिस ने इटालिया हॉउस भाटागाँव में किराये के मकान पर रेड किया | पुलिस ने अपने एक पांईटर को ग्राहक बना कर उस मकान में भेजा, जहाँ देह व्यापार में शामिल दलाल एवं युवती महिलाओं की आपत्तिजनक क्रियाकलाप की जानकारी मिली | पांईटर के इशारे पर पहुंची पुलिस को चार लड़कियां मिली | उनके नाम पते लिए गये | उनमे से देह व्यापार कराने वाली मुख्य दलाल महिला की पहचान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा तहसील के ग्राम पंचायत पेंड्रावन के रुषा खरे के रूप में की गई | महिला स्टाप की उपस्थिति में रुषा खरे की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांईटर दीपक मिश्रा के देह व्यापार करने के लिए दिए 500-500 के तीन नोट कुल 1500 रूपये तथा रुषा खरे के बैग एवं घर के कमरों से 02 कंडोम व 05 कंडोम के फ़टे रेपर और 07 उपयोग किये हुए कंडोम बरामद किये, तीन लड़कियों के कथन लेने पर लड़कियों ने बतलाया की रुषा खरे काम दिलाने व अधिक पैसा मिलने के नाम पर रायपुर लाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराने लगी |

241
7068 views