logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिता टिफिन देकर घर लोट रहा बच्चे को किडनैप साईकिल के पास धमकी भरा लेकर मिला तेरा बेटा मारा गया ,लाश 7:30 पर मिलेगी

मेहन्दीपुर बालाजी से ललित मिश्रा की रिपोर्ट,
मेहन्दीपुर बालाजी के उदयपुर रोड पर भरत बाल विधा निकेतन स्कूल के पास रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की हैं परिजनों ने किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस आस पास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ।
बच्चे की तलाश की जा रही है।
साईकिल के पास मिला धमकी भरा लेंटर
पिता बलराम ने रिपोर्ट में बताया की हरि सोना धर्मशाला के सामने मेरी वुडन आइटम की दुकान
है।आज दोपहर करीब 12:30 बजे मेरा बेटा शिवम मुझे साईकिल से खाना देने आया था।वह दुकान से घर के लिए रवाना हुआ था।
घर और दुकान की बीच दुरी करीब एक किलोमीटर तक है।
करीब 20 मिनट बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाश करने निकले ।
उदयपुर रोड पर भरत बाल विधा निकेतन स्कूल के पास 1:30 बजे शिवम की साइकिल मिलीं । साइकिल के पास ही कागज़ का एक छोटा सा टुकड़ा पड़ा था। जिस पर लाल मार्कर से लिखा है।
तेरा बेटा मारा गया ।7:30 पर लाश मिलेगी।
शिवम राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेहन्दीपुर बालाजी का स्टुडेंट है।हाल हीं में उसका 10 का रिजल्ट आया था । उसके 65 प्रतिशत नम्बर आएं।
सीसीटीवी फुटेज से जुटा रहे सबूत
SHO गौरव प्रधान ने बताया , शिवम के किडनैपिंग की सूचना पर जाब्ता सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके से साइकिल और धमकी भरा लेंटर मिला।
आस पास की दुकानों और हरि सोना धर्मशाला के सीसीटीवी फुटेज देकर साक्ष्य जुटा जा रहे है।

मामले की सूचना पर दौसा सीओ सिटी रवि प्रकाश शर्मा और बांदीकुई डिप्टी एसपी रोहिताश देवंदा मेहन्दीपुर बालाजी पहुंचे हैं। एसपी सागर राणा पुरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

94
8999 views

Comment