logo

डॉ. अनिल कुलश्रेष्ठ बने कुरुक्षेत्र श्री चित्रगुप्त परिवार के प्रधान कुरुक्षेत्र कायस्थ सभा की बैठक का आयोजन


कुुुरुक्षेत्र, 01 जून। कायस्थ सभा कुरुक्षेत्र के सदस्यों द्वारा गीता धाम कुरुक्षेत्र के प्रंांगण में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमद्भगवद् गीता स्कूल के प्राचार्य डॉ. अनिल कुलश्रेष्ठ को कुरुक्षेत्र चित्रगुप्त परिवार का प्रधान चुना गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुलश्रेष्ठ ने कायस्थ सभा के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन बैठकों के आयोजन से कायस्थ बिरादरी के लोगों में आपस में मेलजोल बढ़ता है। वे कायस्थ बिरादरी के उत्थान व बिरादरी के लोगों को ज्यादा से ज्यादा कायस्थ सभा से जोड़ने की दिशा में कार्य करेंगे।
इस बैठक में श्री चित्रगुप्त परिवार का सरंक्षक डॉ. प्रेम भटनागर व डॉ. अशोक सक्सेना को बनाया गया। सह उप-प्रधान प्रद्युम्मन भटनागर, महासचिव देस राज भटनागर, कोषाध्यक्ष राजेश भटनागर, प्रेस सचिव अमित भटनागर, संयुक्त सचिव मांगेराम भटनागर, सह-सचिव प्रेम कुमार शुक्ला व प्रचार सचिव के पद पर संत कुमार व एडिटर विजय कुमार भटनागर को चुना गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सत्य प्रकाश भटनागर, मीरा भटनागर, साधना भटनागर, डॉ. अनिता भटनागर, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, ममता भटनागर, बबीता कुलश्रेष्ठ, वीके भटनागर, राजकुमार भटनागर, संजय भटनागर, तरूण भटनगार, दीपू भटनागर व कमलेश श्रीवास्तव को चुना गया है।
बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रत्येक माह के पहले रविवार को सभा की बैठक का आयोजन किया जाएगा तथा मासिक सदस्यता शुल्क 200 रूपये प्रतिमाह होगा। इसके साथ ही सदस्यता बढ़ाने तथा एक दूसरे के सुख दुख में सभा के सदस्यों द्वारा भागीदारी करने पर निर्णय लिया।

7
840 views