logo

*माँ वैष्णो देवी सेवा समिति* BREAKING NEWS माँ वैष्णो देवी सेवा समिति कराएगा 08 जून को 51 जोड़े का दहेज रहित सामूहिक विवाह ,,,



मां वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा "एक विवाह ऐसा भी" के 13 वें संस्करण संस्करण के 08 जून को 51 जोड़े का दहेज रहित सामुहिक विवाह कराया जाएगा। यह जानकारी आज माँ ब्लड सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में संयोजक कन्हैया अग्रवाल कन्नू ने दी। कन्नू जी ने बताया कि इसके लिए राज्यपाल बिहार, मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। कन्हैया अग्रवाल(कन्नू) ने बताया कि पटना के महाराणा प्रताप भवन आर्य कुमार रोड में शादी का सभी विधि विधान आयोजित होगा। वर एवं वधु पक्ष के लोग मौजूद रहेंगे। बारात यहीं से 08 जून को संध्या 4:00 बजे निकलेगी जिसमें 51 अलग अलग घोड़े पर 51 दूल्हे राजा बैठेंगे। विवाह हेतु श्रीकृष्ण मेमोरियल में 16 हजार स्क़वायर फ़ीट का पंडाल बनाया जा रहा है। विवाह में प्रत्येक जोड़े को गृहस्थ में जरूरी आने वाला सामान भी दिया जाएगा। शादी के लिये निबंधन हेतु उम्र प्रमाणपत्र लड़के व लड़कियों को देना जरूरी होता है। लड़के की उम्र 21 एवं लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है । जिनके पास मैट्रिक का प्रमाणपत्र नहीं होता है। उनको नोटरी से शपथपत्र लेना होता है। साथ ही गांव के मुखिया से सर्टिफिकेट भी जरूरी होता है। निबंधन हेतु मोबाइल नंबर 9931158774 और 9835093400 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। मुकेश हिसारिया ने बताया कि इस वर्ष शादी में विशेष आयोजन स्पाईनल कॉर्ड इंज्यूरी का रहेगा। इसमे बिहार के बहुत सारे वैसे बच्चे आएंगे जिनका कमर से नीचे का हिस्सा काम नही कर पा रहा है। उन बच्चो के लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था करने का अनुरोध किया जाएगा।
मौके पर समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश सरावगी ने बताया कि इस सामुहिक विवाह में भाग लेने वाले जोड़े को बिहार के प्रमुखहस्तियों द्वारा आशीर्वाद दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में समिति के संस्थापक सदस्य मुकेश हिंसारिया, जय प्रकाश सरावगी, सचिव संजय तोतला, संजय भालोटिया, कन्हैया अग्रवाल (कन्नू), कोषाध्यक्ष, नन्द किशोर अग्रवाल, सह संयोजक जितेंद्र कुमार (जीतू), एम पी जैन आदि उपस्थित थे।

15
686 views