logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाइटेंशन तारों की चपेट में आया मासूम, मंजर देख कांप गए लोग

पंजाब : हाइटेंशन तारों की चपेट में आया मासूम, मंजर देख कांप गए लोग
लुधियाना (पंकज कुमार शर्मा) : लुधियाना में बड़ी घटना होने की खबर सामने आई, जिसमें एक बच्चा के बुरी तरह से झुलस गया। मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय सलेम टाबरी के चांदनी चौक के पास पड़ते एक घर की छत पर खेल रहा 7 वर्ष का मासूम बच्चा 132 के.वी बिजली की हाइटेंशन लाइनों की चपेट में आने के कारण बुरी तरह से झुलस गया है। इलाज के लिए बच्चे को राम चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक जोरदार धमाके की आवाज से एक किलोमीटर तक का इलाका बुरी तरह से दहल उठा। लोगो को लगा कि जैसे कोई बम फट गया हो। इस दौरान दहशत के मारे इलाका निवासी जब अपने घरों से बाहर निकले तो भयानक घटना की जानकारी मिलने पर बुरी तरह से हिल गए। डॉक्टरो के मुताबिक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। वहीं इस दौरान गली में सभी मकानों के एसी, फ्रिज एवं बिजली के अन्य उपकरण जल गए हैं l

120
1754 views

Comment