हिमाचल केसरी 2025" बनीं रेसलर कृतिका।
भारतीय कुश्ती में एक नया सितारा चमका है।कृतिका राजपूत, जिन्हें अब "हिमाचल केसरी 2025" के खिताब से सम्मानित किया गया है। यह उपाधि न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की बेटियों के लिए एक प्रेरणा बन गई है।
कृतिका एक राष्ट्रीय पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान हैं। जिनकी पहचान अब पूरे देश में हो रही है। उनके इस जीत की चर्चा केवल हिमाचल में नहीं, बल्कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी हो रही है।
पारंपरिक कुश्ती में महिलाओं की भागीदारी आज भी सीमित है। ऐसे में कृतिका की जीत महिला कुश्ती को नई ऊर्जा और सम्मान देती है।
देवभूमि टाइम्स,हिमाचल प्रदेश।