
गणेश भंडारी बने राजद जरमुंडी के प्रखंड अध्यक्ष और छत्तीस महतो चुने गए बासुकीनाथ के नगर अध्यक्ष।
(झारखंड दुमका ,जरमुंडी) राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव के लिए नियुक्त प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी जरमुंडी ललित यादव और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मयंक रंजन और नगर पंचायत बासुकीनाथ के बीआरओ संतोष मंडल की उपस्थिति में शनिवार जरमुंडी बजरंग बली मोड़ स्थित यात्री शेड में राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में सर्वसम्मति से गणेश प्रसाद भंडारी और बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष छतीस महतो सर्वसम्मति से चुने गए। जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए गणेश भंडारी के नामांकन पत्र में प्रस्तावक अवधेश कुमार और कैलाश भगत समर्थक थे। नगर अध्यक्ष पद के लिए छतीस महतो के नामांकन पत्र में अशोक मांझी प्रस्तावक और मुनीलाल खिरहर समर्थक थे।
प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में सिर्फ एक एक सक्रिय कार्यकर्ता ने नामांकन किया है। इसलिए सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से चुने गए दोनों अभ्यर्थियों को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी
प्रभारी ललित यादव व मयंक रंजन और संतोष मंडल ने क्रमश निर्वाचित घोषित किया। दोनों नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए 15 दिनों के अंदर प्रखंड एवं नगर कमिटी के गठन का निर्देश दिया गया है। पंचायत और वार्ड अध्यक्ष का चुनाव सक्रिय सदस्यों ने सर्वसमिति से चुना गया।
मौके पर राजद के जिला अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार पंडित, प्रमुख मरीक, मदन प्रसाद गुप्ता, अर्जुन शर्मा, अनिल पंडित, अवधेश कुमार, नितेश भंडारी, अखिलेश भंडारी, युगल बैठा, हरिमोहन राय, जगदीश राय, संजय मिर्धा, अनिल मुर्मू, विषेश्वर महतो, मंगल मुर्मू, सोमरा मुर्मू, नीना सोरेन, शांति टुडू, पार्वती टुडू, सुकरमुनि सोरेन, कैलाश भगत, सिकंदर शर्मा, सूरज, जय प्रकाश राय, बाली राय, सीताराम राय, उमाकांत, छोटू भंडारी सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।