logo

आज प्रदेश मुख्यालय पर लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई


लखनऊ समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ सहित आज प्रदेश के सभी जनपदों में लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजधानी में सांसद श्री आर.के. चौधरी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की ओर से देवी अहिल्या बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
पूर्व सांसद श्री अरविन्द कुमार सिंह, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह और श्री कृष्ण कन्हैया पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सभा ने भी लोकमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
श्री अखिलेश यादव ने अपने एक वक्तव्य में कहा है कि भगवान शिव की अनन्य भक्त, प्रेम, समर्पण और करुणा की मूर्ति महान वीरांगना रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर शत-शत नमन है। रानी अहिल्याबाई का शासनकाल मालवा का स्वर्णकाल माना जाता है। उनका पूरा जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। प्रशासनिक कौशल, न्यायप्रियता और दूरदृष्टि के चलते उनके कार्यकाल में होल्कर राज्य ने चहुंमुखी उन्नति की।
श्री अखिलेश यादव का मानना है कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने सुशासन व्यवस्था के साथ सुरक्षित समृद्ध राज्य का एक आदर्श भी प्रस्तुत किया। वे कुशल सैन्य संचालक थी। शांति व्यवस्था के नए उपक्रम के साथ उन्होंने कृषि, उद्योग और व्यापार की नई योजनाएं शुरू की। महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार, विधवा को दस्तक पुत्र लेने का अधिकार तथा विधवा विवाह को मान्यता दी। पर्यावरण संरक्षण के साथ एक सौ तीस विभिन्न तीर्थ स्थलों और पवित्र नदियों के घाटों पर निर्माण कार्य कराया। उन्होंने राजधानी महेश्वर को शिल्प, कला, संस्कृति, शिक्षा, साहित्य का केन्द्र बनाया।
जयंती कार्यक्रम में सर्वश्री सीएल वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष लखनऊ, शब्बीर खान जिला महासचिव, श्रीमती जानकी पाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुल्तानपुर, जान्हवी यादव, डॉ0 सरोज यादव, विजय सिंह मून, मनोज पाल, राम सेवक पाल, सुरेश पाल, त्रिवेणी पाल, अनुराग पाल, रामू पाल, अनुपम पाल, राम नरेश पाल, श्री नारायण पाल, इं0 राज सिंह यादव, शैलेन्द्र यादव, संजय यादव, दिनेश सिंह, विपिन पाल, मुन्ना पाल, श्लोक पंवार, मालती यादव, अनंत सिंह पाल, मेहनाज खान, बृजेश सिंह बैचलर, दिलीप पाठक एडवोकेट, राजामान सिंह, शोभित वर्मा, डीआर एस यादव, सिकन्दर यादव, आकाश यादव, बीनू यादव, अनुज निषाद, रितेश यादव, राज बरन रावत, बेनी पाल, प्रभुदयाल, अवधेश पाल, सुमित पाल आदि ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पितकर नमन किया।
वही कन्नौज 196 विधानसभा छिबरामऊ में पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई 320 जयंती धूमधाम से मनाई गई इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष उमेशपाल रवि यादव अर्पित शुक्ला राहुल यादव सुग्रीव यादव नीलू यादव आदि लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया

10
16 views