logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"हाजी अकील खां को नेताओं की भावभीनी श्रद्धांजलि, अजय राय व तनुज पुनिया ने नेवरा पहुंचकर जताया शोक" “दिवंगत कांग्रेस नेता के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष और सांसद, कहा— पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है”

"हाजी अकील खां को नेताओं की भावभीनी श्रद्धांजलि, अजय राय व तनुज पुनिया ने नेवरा पहुंचकर जताया शोक"

“दिवंगत कांग्रेस नेता के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष और सांसद, कहा— पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है”

बाराबंकी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी अकील खां के निधन का समाचार सुनकर शुक्रवार को ग्राम नेवरा पहुंच कर दिवंगत कांग्रेस नेता हाजी अकील खां के परिवार वालों से मिलकर कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनके परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और कहा कि जिस प्रकार अकील खां जीवन पर्यन्त कांग्रेस के लिए समर्पित थे अब कांग्रेस पार्टी का फर्ज बनता है कि पार्टी उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहे।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अकील खां के न रहने से कांग्रेस ने इस जिले में अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है उनका कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण व स्वच्छ क्षवि की चर्चा लखनऊ तक होती है। उसकी भरपाई करना मुश्किल है।अजय राय ने अकील खां के छोटे भाई और पूर्व प्रधान कदीर खां से अकील खां की विरासत को संभालने का अनुरोध किया। बाराबंकी के कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भी अकील खां के परिजनों को बताया कि इस परिवार से मेरे पिता व पूर्व मुख्य सचिव पूर्व अनुसूचित जाति जन जाति आयोग के अध्यक्ष पी एल पुनिया का पुराना नाता है।वे कई बार स्व0 अकील खां के आमंत्रण पर नेवरा गांव आ भी चुके हैं।इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख मवई निशात अली खां,पूर्व पी सी सी सदस्य मुनीर अहमद खां,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला,प्रताप बहादुर सिंह,अब्दुल्ला शेर खां, अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रुदौली मो अबुबकर, मो आदिल, तंजील, फज़ील, काब अली मुजतबा खां,आसिम मुन्ना, क़ारिब करनी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक शरबती, रणजीत सिंह,उमेश उपाध्याय सबीहुल हसन,कौशर हुसैन, डॉ अनवर हुसैन,अदील खां, कफील खां,बृजेश रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

199
13604 views

Comment