logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टाटानगर रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट के लिए जून से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, ब्लू प्रिंट तैयार

इस अभियान के दौरान रेलवे को जगह-जगह विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है. जो लोग भी अवैध रूप से अपना मकान और दुकान बनाए हुए हैं वे चंद दिनों बाद ही बेघर होने वाले हैं. ऐसे में वे नेताओं का चक्कर भी लगा रहे हैं. स्थानीय नेता मकान और दुकानों को बचाने की एवज में हंगामा करने और काम रोकवाने का भी सलाह दे रहे हैं. अब आने वाले समय पर ही पता चलेगा कि अभियान के दौरान किस तरह की गतिविधियां उत्पन्न होती है.

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन का रि-डेवलपमेंट का काम शुरू कराए जाने को लेकर अब रेलवे की ओर से जून माह से ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का काम किया जाएगा. इसके लिए रेलवे की ओर से ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया है. इस अभियान को हर हाल में जिला प्रशासन के सहयोग से पूरा करने का निर्देश रेल के वरीय अधिकारियों की ओर से दिया गया है.

कीताडीह और गुदड़ी मार्केंट होगा जमींदोज

रेलवे की ओर से कीताडीह और गुदड़ी मार्केट को पूरी तरह से जमींदोज करने का काम किया जाएगा. इसको लेकर कई बार वरीय रेल अधिकारियों की ओर से इसका जायजा भी लिया गया है. अब सिर्फ अमली-जामा पहनाने का ही काम किया जाना है.

मुआवजा देने का भी है प्रावधान

सुप्रीम कोर्ट की ओर से अब यह प्रावधान बनाया गया है कि अगर कहीं पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है तो मकान के हिसाब से उस व्यक्ति को मुआवजा भी देना है. अब देखना यह है कि रेलवे की ओर से कब्जा हटाओ अभियान चलाने के दौरान क्या जवाब मिलता है. इसके लिए रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से किस तरह का खाका तैयार किया जाता है.

चाईबासा बस स्टैंड का समाप्त होगा अस्तित्व

टाटानगर रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर चाईबासा बस स्टैंड है. रेलवे के रि-डेवलपमेंट के कारण बस स्टैंड का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा. यहां की दुकानों को भी जमींदोज कर दिया जाएगा.

कीताडीह और रेलवे ट्रॉफिक कॉलोनी में ढाई दशक पहले भी चला था अभियान

रेलवे की ओर से कीताडीह और रेलवे ट्रॉफिक कॉलोनी में ढाई दशक पहले भी कब्जा हटाओ अभियान भी चलाया गया था. तब वहां पर भारी बवाल भी हुआ था. रेलवे की ओर से एक स्कूल को भी जमींदोज कर दिया गया था. इस बीच एक महिला की भी मौत होने की खबर थी. इस खबर के बाद मौके पर खूब झमेला हुआ था. लोगों ने अभियान को रोकने के लिए खूब हंगामा किया था रेल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की थी.

डीआरएम करेंगे डीसी के साथ बैठक

अभियान को चलाने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम की ओर से डीसी अनन्य मित्तल के साथ बैठक भी जल्द की जाएगी. इसके लिए रेल जीएम ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया है. अब रेल अधिकारी डीसी से समय लेकर बैठक भी जल्द ही करेंगे. डीसी के साथ बैठक के बाद ही कब्जा हटाओ अभियान को शुरू किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : टाटानगर स्टेशन रि-डेवलपमेंट : बागबेड़ा, कीताडीह और गोलपहाड़ी में जमीन की मापी से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

168
785 views

Comment