logo

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 464 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास


बैतूल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले की पांचो विधानसभा में 464 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। आमला विधानसभा में 73.50 करोड़ की लागत के इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि पूजन हुआ। जिनमें 5 करोड़ 18 लाख की स्वीकृत राशि से सड़क निर्माण का लोकार्पण, 3 करोड़ 86 लाख की राशि से जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास भवन बोरदेही का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 93 लाख की स्वीकृत राशि से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 52 करोड़ 72 लाख की स्वीकृत राशि से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 6 करोड़ 48 लाख की राशि से खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज कार्य का भूमिपूजन, 1 करोड़ 50 लाख की राशि से अमृत सरोवर तालाब, स्टाप डेम एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 65 लाख की राशि से उप स्वास्थ्य केंद्र इटावा का भूमिपूजन तथा 14 लाख की राशि से भैंसई नदी पर बोरदेही घाट निर्माण एवं साफ सफाई कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया।

भैंसदेही विधानसभा में 64.66 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन
-----
भैंसदेही विधानसभा में 64.66 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन हुआ। जिनमें 33 करोड़ 24 लाख की लागत से जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास एवं नवीन स्वास्थ्य केंद्र आवास गृह निर्माण तथा अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लोकार्पण, 5 करोड़ 62 लाख की राशि से धाबा खोमई मार्ग एवं पलासपानी से काजलडोह तक मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण, 4 करोड़ 57 लाख की राशि से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण, 2 करोड़ 75 लाख की राशि से जनजातीय बालक अंग्रेजी आश्रम भीमपुर का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 45 लाख की राशि से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 13 करोड़ 15 लाख की राशि से खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज कार्य भूमिपूजन, 2 करोड़ 4 लाख की राशि से शासकीय माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 60 लाख की राशि से अमृत सरोवर तालाब कार्य का भूमि पूजन तथा 20 लाख की राशि से स्टॉप डैम निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है।

बैतूल विधानसभा में 101.61 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन
----
बैतूल विधानसभा में 101.61 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन हुआ। जिनमें 59 करोड़ 97 लाख की राशि से संयुक्त तहसील भवन एवं जनजातीय छात्रावास भवन का लोकार्पण, 2 करोड़ 95 लाख की राशि से अमृत 2.0 योजना अंतर्गत वाटर बॉडी एवं जलप्रदाय कार्य का लोकार्पण, 2 करोड़ 75 लाख की राशि से जनजातीय बालक आश्रम खेड़ला का लोकार्पण, 1 करोड़ 40 लाख की राशि से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण तथा 1 करोड़ 24 लाख की राशि से उद्योग विभाग बैतूल के नवीन भवन का लोकार्पण शामिल है।

इसी प्रकार 11 करोड़ 73 लाख की राशि से विधानसभा अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 6 करोड़ 35 लाख की राशि से कायाकल्प अभियान 2.0 योजना अंतर्गत सीसी रोड, आरसीसी कवर्ड नाली, रोड डिवाइडर, पाथ-वे एवं सेंट्रल लाइटिंग निर्माण कार्य मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत आरसीसी नाली निर्माण, चौराहों का सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण एवं कारगिल चौक पर ट्रैफिक सिंगल एवं पार्किंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 5 करोड़ 33 लाख की राशि से खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज का भूमि पूजन, 4 करोड़ 4 लाख की राशि से शासकीय जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास बैतूल का भूमि पूजन, 3 करोड़ 25 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का भूमि पूजन कथा 2 करोड़ 58 लाख की लागत से अमृत सरोवर तालाब एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है।


घोड़ाडोंगरी विधानसभा में 132.74 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन
----
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने घोड़ाडोंगरी विधानसभा में 132.74 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। जिनमें 34 करोड़ 18 लाख की राशि से सांदीपनी स्कूल एवं छात्रावास भवन निर्माण का लोकार्पण, 10 करोड़ 40 लाख की राशि से भौंरा सातल देही चोपना मार्ग का लोकार्पण, 5 करोड़ 71 लाख की राशि से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल जल योजना कार्य का लोकार्पण, 2 करोड़ 75 लाख की राशि से चिचोली तहसील के आदिवासी कन्या आश्रम सोतखेड़ा का लोकार्पण, 1 करोड़ 96 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 47 करोड़ 88 लाख की राशि से विधानसभा अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 15 करोड़ 86 लाख की राशि से खेत तालाब निर्माण एवं कूप रिचार्ज का भूमि पूजन, 5 करोड़ 50 लाख की राशि से बालक आश्रम भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 2 करोड़ 80 लाख की राशि से छात्रावास एवं माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन, 2 करोड़ 79 लाख की राशि से अमृत सरोवर तालाब एवं आजीविका व्यावसायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन, 2 करोड़ 24 लाख की राशि से उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का भूमि पूजन तथा 63 लाख की लागत से सामुदायिक भवन एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है।

31
1337 views