logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दर्दनाक मौत, 20 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे

परीक्षा देने जा रही नर्सिंग छात्रा और भाई की दर्दनाक मौत, 20 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे

कल्याणपुर में केसा चौराहे के पास बुधवार तड़के भाई के साथ स्कूटी से परीक्षा देने जा रही नर्सिंग छात्रा को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल होकर करीब 20 मिनट तक पड़े रहे।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मसवानपुर निवासी मो.शकील की आइआइटी कैंपस में साइकिल की दुकान है। उनकी 19 वर्षीय बड़ी अलशिफा बेटी अरौल स्थित एक कालेज से नर्सिंग की छात्रा थी। इसके साथ ही वह अरौल से ही बीए प्रथम वर्ष की भी पढ़ाई कर रही थी।

परिवार में छोटी बहनें कशिश,एलिस और मंतशा के साथ ही 16 वर्षीय इकलौता भाई मो.तौहीद था। बुधवार को अलशिफा का अरौल में नर्सिंग का पेपर था। तड़के करीब पांच बजे अलशिफा भाई तौहीद के साथ स्कूटी से अरौल जाने के लिये कल्याणपुर स्टेशन जा रही थी।

तभी कल्याणपुर में केसा चौराहे के पास अचानक तेजी से आए लोडर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई बहन सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद आरोपित चालक लोडर समेत फरार हो गया। हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक दोनों भाई बहन सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे।

राहगीरों ने जब पुलिस को सूचना दी तब जाकर पुलिस ने स्वजन को जानकारी देकर दोनों को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसी फुटेज से आरोपित लोडर चालक की तलाश की जा रही है।

155
1592 views

Comment