
जरौली फेस में मनोकामना शिव मंदिर में जमुना देवी जनकल्याण समिति द्वारा मंदिर के संस्थापक/अध्यक्ष सुनील सोनी जी द्वारा धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ।
आज जरौली फेस में मनोकामना शिव मंदिर में जमुना देवी जनकल्याण समिति (रजि.) द्वारा मंदिर के संस्थापक/अध्यक्ष सुशील सोनी जी द्वारा इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ मनोकामना शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा की शुरुआत व्यास संध्या शास्त्री जी के साथ किया गया। यह कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर तुलसी मंदिर और कृष्ण कली मंदिर होते हुए कथास्थल जरौली फेस टू शिव मंदिर तक पहुंची। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल पुरुष, महिलाएं और बच्चे धार्मिक गीतों की धुनों पर जमकर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य यजमान गिरीश जौरी बिना जौरी सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण रखकर चले।
उनके पीछे डीजे और बैंड बाजों की धुन पर भक्त थिरकते रहे। इस दौरान कलश यात्रा का क्षेत्रीय जनता द्वारा ने पुष्पवर्षा कर विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ आरके सिंह, अलका द्विवेदी, शिक्षक रश्मि सोनी, शालिनी सिंह, सपना दुबे, अर्चना सोनी, खुशी, प्राची, सीता, स्वाति सोनी, मेहर काली सोनी, कीर्ति शुक्ला, ममता अवस्थी, अंशिका सोनी आदि लोग उपस्थित रहे और इनके साथ सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।