logo

चार विधानसभाओं में संपन्न हुई सपा की बूथ लेवल समीक्षा बैठक


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद की चार विधानसभा क्षेत्र बलहा,नानपारा, महसी और पयागपुर की बूथ लेवल संगठन की समीक्षा बैठक के लिए नामित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी जिसमे विधानसभा बलहा के पर्यवेक्षक के रूप में डा० एम.पी. सिंह( प्रदेश सचिव सपा) और पयागपुर के पर्यवेक्षक के रूप में राजेश चंद्रा(विशेष आमंत्रित सदस्य सपा) के जनपद बहराइच आगमन पर जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव सहित समस्त जिला कार्यकारिणी द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एड० की अध्यक्षता में संगठन समीक्षा बैठक की शुरुवात हुई जिसका संचालन जिला महासचिव सुनील निषाद ने किया।
बैठक में सर्वप्रथम माननीय पर्यवेक्षकगण द्वारा उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओ से उनका सामान्य परिचय प्राप्त किया गया।
उसके उपरांत पर्यवेक्षकगण एम.पी. सिंह व राजेश चंद्रा ने उपस्थित विधानसभा अध्यक्षों,फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष/महासचिव से उनकी कमेटी व बूथ स्तरीय कमेटी के जमीनी स्थिति के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तभी प्रभावी ढंग से लड़ा जाएगा, जब विधानसभा स्तर की सभी बूथ कमेटियां मजबूत होंगी। उन्होंने आगे कहा पार्टी संगठन के लिए उसके बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही उसकी असल नीव है। बूथ जितना मजबूत होगा संगठन और हमारे नेता भी उतने मजबूत होंगे और जिससे हम सब आगामी चुनाव में पूरी दमदारी से इस दमनकारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे और अखिलेश जी को पुनः इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।
बैठक में आगे कहा कि आज प्रदेश का नौजवान, छात्र, किसान, दुकानदार, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, बहन- बेटियां सभी इस भाजपा सरकार से परेशान है और ये सभी लोग प्रदेश में परिवर्तन की राह देख रहे है।
इस लिए हम सभी का दायित्व बनता है कि अखिलेश यादव जी के पीड़ीए आंदोलन के माध्यम से समाज के शोषित, वँचित, दमित, दलित समाज को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर न छोड़े।
सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत माननीय पर्यवेक्षक गण जनपद में एक सप्ताह तक प्रवास करेंगे और प्रत्येक विधानसभा में आयोजित पीड़ीए चौपालों में प्रतिभाग कर जमीनी स्तर पर संगठन व कमेटियों की समीक्षा करेंगे तत्पश्चात उसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों व नेताओं द्वारा संगठन से जुड़े विभिन्न सुझावों पर भी चर्चा की गई।
उक्त बैठक में पूर्व विधायक रमेश गौतम, शब्बीर बाल्मीकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खान बंटी, देवेश चंद्र मिश्रा, अनिल यादव, उत्तम सिंह एड०, रामजी यादव, पेशकार राव, संत कुमार पासी, सुन्दर लाल बाजपेई, अफसाल शानू, नंदेश्वर यादव, शैलेश सिंह शैलू, राम सुरेश यादव,डा० गौरव यादव, मो० आसिफ, अनवर खान वारसी, अवधेश वर्मा, नदीमूल हक तन्नू, श्रीमती मनु देवी, सुमन शर्मा, मंजू चौधरी, रेखा राव, अंजली सोनी, रितेश अग्रवाल, सत्यम बाजपेयी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी सहित तमाम पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

5
68 views