*व्यापारी मनीष सोनी का सम्मान,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह से किया सम्मानित*
रायबरेली/ महराजगंज।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग मंडल ने प्रेरणा दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महाराजगंज के वरिष्ठ सर्राफा व्यापारी मनीष सोनी को सम्मानित किया गया।
दीप पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने की। मनीष सोनी को सामाजिक सेवा और व्यापारिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में महाराजगंज के कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे। इनमें श्रावण सोनी, बब्बू वैश्य, विनोद वैश्य, संतोष मौर्य और मुकेश मोदनवाल प्रमुख रूप से शामिल थे।