logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर समिति द्वारा 24वां श्री शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

गाजियाबाद। विवेकानंद नगर मेन रोड स्थित श्री सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर समिति के सौजन्य से 24वां श्री शनिदेव जन्मोत्सव इस वर्ष भी भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा का विशेष श्रृंगार, अभिषेक तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष मुकेश कंसल, मीडिया प्रभारी ऋषांक शर्मा तथा वरिष्ठ सदस्य राहुल शर्मा, हेमंत शर्मा, सागर धीमान, सागर गोयल, चैतन्य राजेश शर्मा एवं अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। सभी ने मिलकर इस आयोजन को एक भक्तिमय और अनुशासित रूप में सम्पन्न किया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सैनी उपाध्यक्ष मुकेश कंसल जी वरिष्ठ सदस्य राहुल शर्मा राजेश शर्मा हेमंत शर्मा जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया/
मंदिर समिति के सदस्य राजेश शर्मा जी ने अपने वक्तव्य में कहा,
"ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवाओं में संस्कारों का विकास होता है। शनिदेव बाबा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, यही मेरी शुभकामना है।"

समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी ने कहा,
"समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, अपितु सामाजिक एकता व सेवा भाव को भी बढ़ावा देना है। हम सभी सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ है।"

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी ऋषांक शर्मा ने कहा,
"आज के युग में ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में समरसता और आस्था का सशक्त संदेश जाता है। शनिदेव जी की कृपा से नगरवासियों का कल्याण हो।"

मंदिर प्रांगण में हुए सुंदर कांड एवं बाबा के गुणगान के इस आयोजन ने श्रद्धालुओं के हृदय को छू लिया और एक आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया। समिति की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

129
17649 views
1 shares

Comment