logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

485 वी महाराणा प्रताप जयंती पर 29 मई को सिंगोली में निकाली जायेगी वाहन रैली महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा जल्द होगी स्थापित

(अंकित सिंह राजपूत)
सिंगोली:- वीर शिरोमणि हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की 485 वी जयंती 29 मई को है वही महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना हेतु फाउंडेशन निर्माण कार्य अंतिम चरण में है कार्य पुर्ण होते ही प्रतिमा स्थापित हो जायेगी जिससे उत्साहित क्षैत्रवासियो महाराणा प्रताप प्रेमीयों द्वारा महाराणा प्रताप की 485 वी जयंती पर विशाल वाहन रैली का आयोजन रखा गया है जिसमें सभी राजपूत व सर्वसमाज जन शिरकत करेगे वाहन रैली
बजरंग व्यायाम शाला स्थित बालाजी मंदिर से सुबह 8:30 शुरू होगी जो नगर के विभिन्न मार्गो होते हुए पुराना बस स्टैंड प्रतिमा स्थल 9:30 बजे पहुचेगी जहाँ समस्त क्षत्रिय राजपूत समाज एवं सर्व समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव मनाया जायेगा जिसमें बड़ी संख्या में क्षत्रिय राजपूत समाज सर्वसमाज महाराणा प्रताप प्रेमी सम्मिलित होगे

वाहन रैली नया बस स्टैंड, पेट्रोल पम्प , तिलस्वा चौराहा, पुराना बस स्टैंड, विवेकानंद बाजार,कबुतर खाना, शीतला माता मंदिर, चौधरी मोहल्ला, निचला बाजार होते हुए पुराना बस स्टैंड प्रतिमा स्थल पहुचेगी

महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना की तैयारी चल रही जोरो पर:-

हिंदुआ सूरज सनातन धर्म के रक्षक , स्वाभिमानी, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापना का कार्य जोरो पर है महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापित करने की तैयारीया भी अब अंतिम दौर में चल रही है फाउंडेशन कार्य लगभग पुर्ण हो चुका है रेलींग व अन्य फिनिशिंग का कार्य होते ही शुभ तिथि वार मुहुर्त से प्रतिमा स्थापित कर दी जायेगी वाहन रैली को सफल बनाने के लिए महाराणा प्रताप प्रतिमा संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा सिंगोली मेवाड़ के सभी राजपुत ठिकानो में विराजित समाजजनो सर्व समाजजनो से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

169
769 views

Comment