logo

पंचकूला में दिल दहला देने वाला हादसा i एक ही परिवार के 7 लोगों ने कर्ज से तंग आकर किया जीवन समाप्त

पंचकूला मई 27 हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया I कर्ज से परेशान एक परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सभी लोग घर के बाहर खड़ी गाड़ी में थे। किसी ने पुलिस को दी I सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति जिंदा मिला। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया I
जानकारी के मुताबिक मृत परिवार पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में किराए केमकान में रहते थे I

एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि घर के बाहर एक गाड़ी खड़ी थी : सेक्टर 27 में मकान नंबर 1204 में रहने वाले हर्ष ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे हमारे मकान मालिक घर के बाहर घूम रहे थे। उन्होंने देखा कि बाहर हुंडई की ऑरा गाड़ी खड़ी है। पास जाकर देखा तो उसमें कई लोग थे। उन्होंने हमें बुलाया।

उनमे से एक व्यक्ति जिंदा थाः हर्ष ने बताया कि कार में एक व्यक्ति जिंदा था, बाकी सभी बेसुध थे। व्यक्ति ने खुद का नाम प्रवीण मित्तल बताया। उसने कहा, 'वह सेक्टर 5 में धीरेंद्र शास्त्री की कथा में आए थे। उन्हें होटल नहीं मिला इसलिए गाड़ी में सो गए।' हमें शक हुआ तो गाड़ी चेक की।

गाड़ी में उल्टियां की हुई थी: अंदर सभी ने उल्टी की हुई थी। उन्होंने प्रवीण मित्तल को बाहर निकाल लिया। वो कांप रहा था। उसने भी जहर खाया हुआ था। हमने उसे पानी पिलाने की कोशिश की। उन्होंने बताया, साथ वाली सीट पर उसकी बुजुर्ग मां थी। प्रवीण का बेटा, प्रवीण की पत्नी, पिता और 2 बेटियां थीं। प्रवीण ने बताया कि हमारे सिर पर कर्जा है। हमने सुसाइड कर लिया है।

पुलिस की गाड़ी में ही प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रवीण मित्तल के ससुर और साली ने बताया कि एक करोड़ का लोन लिया था I प्रवीण के ससुर राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रवीण हिसार के बरवाला का रहने वाला है। उसने बिजनेस के लिए करीब 10 साल पहले एक करोड़ रुपए का लोन लिया था। इसके बाद वह परिवार के साथ देहरादून चला गया। वहां उसने टूर एंड ट्रैवल्स का काम शुरू किया, लेकिन इसमें घाटा हो गया। प्रवीण और उसका परिवार 10 साल से मेरे संपर्क में नहीं था।

आगे राकेश गुप्ता ने बताया कि उसे मुझे कुछ दिन पहले पता चला था कि प्रवीण का परिवार पंचकूला वापस आ गया है। वे मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में किराए के मकान में रह रहे हैं। बेटी की मैंने मदद भी की है। उसे मकान भी लेकर दिया था। किराया भी भर रहा था आज सुबह 4 बजे उनके घर पुलिस की टीम पहुंची तो हमें घटना का पता चला। पुलिस हमारा सहयोग नहीं कर रही।

प्रवीण मित्तल की पत्नी रीना की बहन राखी गुप्ता ने बताया कि जब प्रवीण ने लोन नहीं चुकाया तो बैंक ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। कुछ महीने पहले वह अपने बच्चों के स्कूल सेक्टर 22 में गई थी। वहां मुझे रीना मिली थी। उसने भी अपने बच्चों का यहां एडमिशन कराया था।

लड़के संदीप अग्रवाल ने बताया कि लगभग 12 साल पहले प्रवीण हिसार से पंचकूला में शिफ्ट हुआ था। यहां उनकी स्क्रैप की एक फैक्ट्री थी। लगभग 5 साल तक उन्होंने किसी से कोई संपर्क नहीं किया। जब प्रवीण देहरादून शिफ्ट हुआ तो उस पर करीब 20 करोड़ रुपए का कर्ज था। उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। 5 दिन पहले ही प्रवीण से बात हुई थी। फिलहाल वह टैक्सी चलाने का काम करता था।

1
36 views