logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एन.सी.सी. कैडेटों को नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण

जवाहर नवोदय विद्यालय, पीपीगंज, गोरखपुर के प्रांगण में दिनांक 26 मई 2025 को “सिविल डिफेंस सेंट्रल लेक्चर” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 613 एन.सी.सी. कैडेटों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी/नियंत्रक एवं उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, गोरखपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक श्री वेद प्रकाश द्वारा आपदा प्रबंधन, हवाई हमले से बचाव, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन एवं आपात प्रतिक्रिया प्रणाली पर विशेष व्याख्यान दिया गया।

इसके पश्चात श्री नीरज श्रीवास्तव (ADC) एवं नागरिक सुरक्षा डिमॉन्स्ट्रेटरों की टीम द्वारा सीएसएसआर तकनीक, स्ट्रेचर संचालन, आग से बचाव एवं जीवन रक्षक उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर (CO), एनसीसी अधिकारीगण (NOs) एवं सूबेदार मेजर (SM) की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित किया गया।

चीफ वार्डन डॉ. संजीव गुलाटी ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नागरिक सुरक्षा के प्रति युवाओं को जागरूक करने के साथ-साथ भविष्य के लिए तैयार करने में अत्यंत सहायक हैं। उन्होंने कहा कि कैडेटों को नागरिक सुरक्षा के सिद्धांतों से अवगत कराना एक दीर्घकालिक निवेश है, जिससे संकट की घड़ी में प्रभावी जनसहभागिता सुनिश्चित हो सकेगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रचार-प्रसार को बढ़ाना और युवाओं को इसकी सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित करना रहा, जिसे पूर्णतः सफल माना गया।

133
5174 views

Comment