logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेजप्रताप यादव की 'वायरल शादी' बना सकती है कानूनी मुसीबत, तलाक केस पर पड़ सकता है असर


पटना, 27 मई 2025
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और पार्टी से निष्कासित तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। बीते 36 घंटों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वायरल क्लिप में तेजप्रताप यादव को एक युवती अनुष्का यादव के साथ शादी के जोड़े में देखा जा रहा है, वहीं एक वीडियो में वह करवाचौथ की पूजा करती नजर आ रही हैं।


इन तस्वीरों और वीडियो ने तेजप्रताप और उनकी पहली पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहे तलाक मामले को और पेचीदा बना दिया है। गौरतलब है कि तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक की प्रक्रिया अभी न्यायिक स्तर पर पूरी नहीं हुई है।


क्या है कानूनी पेंच?
यदि तेजप्रताप ने तलाक से पहले दूसरी शादी की है, तो यह भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 494 के तहत बिगैमी (द्विविवाह) के दायरे में आ सकता है। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर सात साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है। यदि यह आरोप साबित होता है, तो तेजप्रताप को पटना के बेउर जेल तक भी जाना पड़ सकता है।


राजनीतिक और सामाजिक असर
इस घटनाक्रम ने सिर्फ कानूनी ही नहीं, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। पहले ही पार्टी से निष्कासित तेजप्रताप के लिए यह विवाद और अधिक नुकसानदेह साबित हो सकता है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


परिवार और राजद की ओर से चुप्पी
अब तक तेजप्रताप यादव या उनके परिवार की ओर से इस वायरल वीडियो या तस्वीरों को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजद नेतृत्व भी इस मुद्दे पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है।


अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ती है, और तेजप्रताप यादव इस नई विवाद की आँच से खुद को कैसे निकालते हैं।

– संवाददाता


146
6150 views

Comment