logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिंडौरी) दहेज से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, कई बाराती घायल…

सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत डिंडौरी-अमरकंटक मार्ग पर स्थित सिमर तिराहा के पास रविवार दोपहर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह पिकअप एक शादी समारोह से लौट रही थी, जिसमें बाराती और दहेज का सामान भरा हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपुर से माडियारास लौट रही विश्वकर्मा परिवार का बारात की पिकअप गाड़ी दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही सिमर तिराहा के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में दर्जनों लोग सवार थे, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य तत्परता से किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार अधिक थी, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

173
3736 views

Comment