logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनभद्र के बेलदहा गांव में जमकर चले लाठी-डंडे, युवक की मौत, आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही तफ्तीश

आईमा मीडिया: चोपन, थाना क्षेत्र के बेलदहा गांव में शुक्रवार की शाम मामूली विवाद में
छोटे भाई को लाठी डंडे से पीटने से उसकी मौत हो गई।
मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बड़े भाई,
उनकी पत्नी और पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरु कर दी है।
चोपन थाना क्षेत्र के बेलदहा गांव निवासी 35 वर्षीय विन्ध्याचल पुत्र श्रीराम का
शुक्रवार की शाम अपने बड़े भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
देखते ही देखते दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई, उसकी पत्नी और पुत्री ने लाठी डंडे से
विन्ध्याचल पर हमला कर दिया।उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी,
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन में भर्ती कराया।
चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख
उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई।
मृतक की पत्नी किसनावती ने घटना की सूचना तहरीर के माध्यम से चोपन थाना पुलिस को दी।
चोपन थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया ने बताया कि मृतक की पत्नी किसनावती की तहरीर पर
जेठ राजेन्द्र उर्फ अशोक पुत्र श्रीराम, जेठानी मालती और उनकी पुत्री पुष्पा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर
उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं क्षेत्राधिकारी नगर डा. चारू द्विवेदी ने कहा कि मामूली विवाद में छोटे भाई को बड़े भाई उसकी
पत्नी और पुत्री ने लाठी डंडे से पीट दिया, जिससे इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात
जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

151
3211 views

Comment