logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमीन पर गिरी बिजली की तार बनी काल! देवरिया में करंट से 3 की मौत, 5 झुलसे... चीखों से दहला इलाका

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई तथा 5 लोग झुलस कर घायल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि गांव जनुआ में शाम एक व्यक्ति का टीन शेड लग रहा था तथा उसे उठाने के लिए गांव के कुछ लोग सहयोग कर रहे थे तभी शेड के बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट उतर गया।करंट की चपेट में आए 8 लोग, 3 की मौत मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि 8 लोग करंट लगने से झुलस गए जिनमें से 3 की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि झुलसकर घायल हुए अन्य लोगों में से 3 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि 2 लोगों का उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।
मारे गए 3 युवकों में एक था सेना का जवान, शादी में छुट्टी लेकर आया था घर सलेमपुर उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों की पहचान मोनू पांडेय (28), पवन कुशवाहा (18) और शिवम पांडेय (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वेद प्रकाश पांडेय (22), अजय रजत (22), जय शंकर शर्मा (25), त्रिभुवन पांडेय (45) और कृष्ण मुरारी पांडेय (50) झुलसकर घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक मोनू सेना का जवान था जो बहन की शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया था।

155
1 comment
2616 views

Comment
  • Abdul Rahim Javed Ahmed Shah

    Bahut khub ,kahan se ho bhai ,aap se baat karna tha. 9769760434 ,ya apna number de sakte ho