logo

एक देश एक शिक्षा लागू हो- मेजर अमर सिंह चौहान

कानपुर नगर में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की केन्द्रीय प्रधान कार्यालय शिवकटरा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कई जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचें। इस दौरान महाराणा प्रताप की जंयती भी मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर अमर सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर अमर सिंह चौहान ने कहा प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सभी जिलाध्यक्ष एवं उनकी इकाई टीम चिन्हित करें और उनकी लिस्ट बनाकर प्रकाशित करें। सभी जिलाध्यक्ष अपने अपने जिले पर जिला कार्यालय का गठन करें। चिन्हित जनपदों से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन करें और उसकी लिस्ट सम्बद्ध प्रादेशिक कार्यालय एवं केन्द्रीय कार्यालय पर भेजें जिससे उनकी तैयारी मजबूती से किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौहान ने आगे कहा कि राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) एक देश एक शिक्षा नीति के तहत पूरे देश में बड़ा अभियान चलाएगी जिसके लिए सभी पदाधिकारी अपने अपने स्तर पर अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाएं। इस दौरान वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मन्नी सिंह राठौर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राम सेवक चौहान, राष्ट्रीय सचिव सुग्रीव चौहान, प्रदेश अध्यक्ष महेश निषाद, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम सजीवन निषाद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा त्यागी, प्रचार मंत्री रामचंद्र चौहान, मनोज चौहान, फूलकला कोविद, सुभाषचन्द्र निषाद, ओमकार नाथ शर्मा, राजकरन सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, गोरेलाल सिंह, मोहित मौर्या, रामभजन सिंह, राजाराम चौहान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

13
1366 views