logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर के बगरू में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, भीषण गर्मी में बच्चों से करवाई जा रही एक्स्ट्रा क्लास


जयपुर, राजस्थान:
राजधानी जयपुर के बगरू क्षेत्र में स्थित प्राइवेट स्कूलों द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में भी बच्चों को स्कूल बुलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय अभिभावकों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से हस्तक्षेप की मांग की है।


एक आम नागरिक द्वारा भेजे गए निवेदन में बताया गया है कि भीषण गर्मी के बावजूद स्कूल प्रशासन बच्चों को 'एक्स्ट्रा क्लास' के नाम पर स्कूल आने को मजबूर कर रहा है, जिससे अभिभावकों को भी चिंता सताने लगी है।


“स्कूल प्रशासन सरकारी निर्देशों की खुलेआम अवहेलना कर रहा है। जब सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टियां घोषित की हैं, तो क्या ये नियम प्राइवेट स्कूलों पर लागू नहीं होते?” – निवेदन में पूछा गया।


अभिभावकों का कहना है कि वह सरकार और प्रशासन पर पूरा भरोसा रखते हैं और मांग करते हैं कि बगरू क्षेत्र के सभी स्कूलों की सुबह 8 बजे के आसपास औचक जांच की जाए ताकि बच्चों को इस प्रताड़ना से राहत मिल सके।


सरकार से मांग:

  • सभी प्राइवेट स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों का पालन करने का निर्देश दिया जाए।
  • बच्चों को जबरन स्कूल बुलाने पर कार्रवाई की जाए।
  • शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन बगरू क्षेत्र में जांच करे।

137
8338 views

Comment