logo

ताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा नगर के राष्ट्र भक्तों सहित पूर्व सैनिकों ने लिया भाग

ताल :- भारतीय जनता पार्टी मंडल ताल के आव्हान पर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में राष्ट्र प्रेमी और राष्ट्र भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
जानकारी देते हुवे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन मेहता ने बताया कि तिरंगा यात्रा आलोट नाका चौराहा से प्रारंभ होकर बस स्टेंड, अस्पताल रोड, खारोल मोहल्ला, सदर बाजार, श्री चार भुजा चौराहा होते हुवे छत्र साल पूरा होते हुवे निम चौक चौराहा होते हुवे आलोट नाका पर समाप्त हुई यात्रा में जनपद पंचायत आलोट के अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश परमार मंडल अध्यक्ष शुभम राठौर, नवीन मेहता, श्याम माहेश्वरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल सिंह डोडिया, गोविंद आंजना, विनोद परमार, गोविंद मुखिया, राहुल मांदलिया, सहित नगर और आस पास के ग्रामीण अंचल के राष्ट्र प्रेमी अपने अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे विशेष आकर्षण भारत माता की झांकी और नगर के कैलाश परमार(पूर्व सैनिक) अपने हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे साथ ही करवा खेड़ी आश्रम के संतो सहित अन्य राष्ट्र भक्त तिरंगा यात्रा में शामिल हुवे।

28
773 views