logo

कैंट विधायक अमित अग्रवाल की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब -- जय हिंद के नारों से गूंजे सदर ओर आबूलेन

मेरठ - कैंट विधानसभा क्षेत्र की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में एक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देशभक्ति गीतों की गूंज के साथ तिरंगा लहराते हुए सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस यात्रा का नेतृत्व मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी एवं महापौर हरिकांत अहलूवालिया की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यात्रा का शुभारंभ विल्लेश्वर नाथ मंदिर से हुआ जो सदर थाना, सदर बाजार, सराफा बाजार, झंडा चौक, शिव चौक, आबूलेन फव्वारा चौक, आर्य समाज मंदिर, धानेश्वर चौक, बोरी चौराहा होते हुए वापस विल्लेश्वर नाथ मंदिर पर आकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका है। हमारी सैन्य शक्ति पहले से अधिक संगठित, आधुनिक और जवाबदेह हुई है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हमारे शौर्य और संकल्प का परिचय दुनिया को दिया है। हमें अपनी सेना पर गर्व है, और हम सदैव उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह हमारे देश की आत्मा, स्वतंत्रता और बलिदान की पहचान है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे।
वही मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा यह तिरंगा यात्रा केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि यह हर देशवासी की ओर से भारतीय सेना के प्रति समर्थन और सम्मान का प्रतीक है।
इस यात्रा के माध्यम से जनता ने यह संदेश दिया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे हर जवान के साथ पूरा देश खड़ा है, और भारत की एकता व अखंडता के लिए सभी नागरिक एकजुट हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि क्रांतिधारा मेरठ जैसे ऐतिहासिक नगर की धड़कनों में आज भी राष्ट्रप्रेम जीवित है। इस अवसर पर साथ में मुकेश सिंघल, संजीव सिक्का, सत्यप्रकाश अग्रवाल, हरवीर पाल, महेश बाली, अंकित सिंघल, अनिल जैन ,नीरज राठौर, अंकुर , विशाल कनोजिया , गौरव हुरिया, पीयूष शर्मा, आलोक रस्तोगी, कवि मनमोहन भल्ला, बीना वाधवा, डॉली गुप्ता , संगीता पंडित, कल्पना यादव , रेखा मित्तल सहित मातृ शक्ति,कैंट विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद गण, पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

87
4626 views