logo

पंजाब हिंद फोर्स के प्रधान बिन्नी कौड़ा जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, इलाज के लिए जालंधर किया गया रेफर – मदद के लिए कोई तैयार नहीं!

पंजाब हिंद फोर्स के प्रधान बिन्नी कौड़ा जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, इलाज के लिए जालंधर किया गया रेफर – मदद के लिए कोई तैयार नहीं!

फगवाड़ा, 23 मई (पीयूष सोनी):
समाज सेवा और हिंदू एकता की आवाज़ उठाने वाले पंजाब हिंद फोर्स के पंजाब प्रधान बिन्नी कौड़ा इस समय बेहद नाजुक हालात में सिविल अस्पताल, फगवाड़ा में भर्ती थे, लेकिन स्थिति बिगड़ने के चलते उन्हें आज जालंधर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि फगवाड़ा अस्पताल में इलाज की सीमाओं के कारण उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। डॉक्टरों की टीम ने गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल जालंधर भेजने का निर्णय लिया।

दुख की बात यह है कि जिस व्यक्ति ने वर्षों तक समाज की सेवा की, हिंदू संगठन की आवाज़ को बुलंद किया, आज वही व्यक्ति जब अपनी ज़िंदगी की जंग लड़ रहा है तो मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा।

बिन्नी कौड़ा आर्थिक रूप से बेहद तंगहाली में हैं। इलाज के लिए ज़रूरी दवाइयां और सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। आश्चर्य की बात यह है कि समाज और धर्म के नाम पर जिन संगठनों और व्यक्तियों ने लाखों-करोड़ों का फंड इकट्ठा किया, आज वे सब मौन हैं।

सवाल यह है –
क्या समाज अपने ही सेवक को मरने के लिए छोड़ देगा?
कहाँ हैं वो संगठन जो हर वक्त धर्म के नाम पर झंडा उठाते हैं?
क्या एक सच्चे कार्यकर्ता के लिए इतनी भी मदद नहीं जुटाई जा सकती?

बिन्नी कौड़ा की हालत नाज़ुक बनी हुई है और उनके करीबी लोगों ने अपील की है कि समाज, संगठन और जागरूक नागरिक आगे आएं और यथासंभव मदद करें।

यह समय है साथ खड़े होने का, यह समय है इंसानियत निभाने का।

– द हिंद न्यूज़
Photo : 1. Binni Kaura 2. Kaura's Wife & Others

18
2875 views