logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोदिया में बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग: विहिप के सह प्रांत मंत्री ने बजरंग दल एवं भारत के गौरवशाली इतिहास पर दिया व्याख्यान



बोदिया में बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग: विहिप के सह प्रांत मंत्री ने बजरंग दल एवं भारत के गौरवशाली इतिहास पर दिया व्याख्यान
बांसवाड़ा - परतापुर के विद्या निकेतन विद्यालय बोदिया में बजरंग दल चित्तौड़ प्रांत का सात दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ है। इस वर्ग में कार्यकर्ताओं को शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बजरंग दल के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मोतीलाल पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को एयरगन चलाने का अभ्यास कराया जा रहा है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में रस्सी से ऊपर चढ़ने और नीचे उतरने की तकनीक सिखाई जा रही है। साथ ही लाठी प्रशिक्षण और सुरंग में आने-जाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर के द्वितीय दिवस पर विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत मंत्री सुंदर कटारिया ने संगठन की स्थापना का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को जोड़ना और हिंदुत्व के प्रति जागृत करना संगठन का मुख्य लक्ष्य है।
साधना का संचार अपने क्षेत्र में पहुंचकर करना है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का विस्तार करना है। देश को हिंदू संगठनों की अति आवश्यकता है जिसमें बजरंग दल से प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यकर्ताओं को बनाने का कार्य विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कर रहा है। उन्होंने कहा की आज देश में बहुत गलत मानसिकता वाले संगठन सक्रिय है। यह संगठन हमेशा हिंदुओं को पीड़ा पहुंचाते है। हिंदू धर्म के ऊपर घात लगाए हुए बैठे रहते हैं ऐसे लोगों को खत्म करने के लिए इस देश के नौजवान हिंदू साथियों को एकजुट होना पड़ेगा और राष्ट्र धर्म के लिए मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक करण चौधरी, विहिप प्रांत संपर्क प्रमुख नरेंद्र भगत, विभाग मंत्री अमृत पाटीदार तथा बांसवाड़ा जिला मंत्री अरुण जोशी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
वर्ग में चित्तौड़ प्रांत के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सागवाड़ा, प्रतापगढ़, जिलों से आए 160 बजरंग दल कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।
शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 26 मई तक चलेगा और 27 मई को इसका समापन होगा।

113
11428 views

Comment