logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुड़ व्यापारी के घर डकैती, पांच लाख नगद और स्वर्ण आभूषण ले गए डकैत

आमला बीती रात नगर में हुई डकैती की वारदात से सनसनी फैल गई। चंद्रभागा नदी के ऊपर रतेड़ा रोड पर गुड व्यापारी कल्लू प्रजापति को नकाबपोश डकैतों ने घायल कर उनके घर में रखे पांच लाख नगद और लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण डकैत ले गए। गुड़ व्यापारी कल्लू प्रजापति ने बताया कि यह घटना तड़के 3 बजे की आसपास की है। मैं नींद में था। अचानक डकैतों ने मेरे सिर पर किसी हथियार से वार किया और घर में रखे पांच लाख रुपए ले गए। डकैत साथ में सोने का मंगलसूत्र,चूड़ी चांदी की पायल और सिक्के भी डकैती कर भागे नाका पोस चोर करके आला रात्रि करीब 3:45 से ही पुलिस छान बीन में जुड गई हां और सुबह मौके पर पुलिस विभाग का अमला भी पहुंच गया घटना स्थल पर घटना की सूचना मिलते ही एडिशन एस पी कमला जोशी, घटनास्थल पर पहुंची और आमला थाना प्रभारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया व फारेन्सिक टीम द्वारा जांच की गई पुलिस द्वारा इस मामले डाग स्कावड़ की मदद भी ली गई। पीड़ित के बयान लिए है। *जीजा साले की मोटर साइकिल चोरी* जहां डकैती की घटना घटी उसी मोहल्ले में जीजा साले के घर के बाहर रखी लॉक मोटर साइकिल चोरी हो गई। राजू साहू और संतोष साहू की स्पलेंडर बाइक चोरी हुई है।

105
13294 views

Comment