logo

जैव विविधता दिवस 22 मार्च मे नागरिकों को किया जागरूक साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन

मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेवन्ती सुरेश पटेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशिकांत शुक्ल के निर्देशन मे पीथमपुर के वार्ड क्र. 05 संजय जलाशय मे निकाय की सहयोगी संस्था अलाईड सोल्यूशंस के सदस्यों द्वारा जैव विविधता दिवस मनाया गया। जैव विविधता दिवस मे संजय जलाशय के आसपास प्रांगड़ मे श्रमदान कर लगभग 70 पौधे (नीम, गुलमोहर, पीपल, खिरनी, आँवला) आदि के पौधे लगाए गए। अभियान मे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आगे की कार्ययोजना अनुरूप वृहद वृक्षारोपण करने हेतु स्थान चिन्हित किया गया, साथ ही समस्त सफाई मित्रों, नागरिकों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, स्वयं सेवी संस्था के सदस्यों को आस पास गंदगी नहीं करने और कचरा कचरा वाहन मे देने हेतु समझाईस दे कर अमानक प्लास्टिक पॉलिथीन से होने वाले नुकसानों के बारे मे सभी को बताया गया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु सभी को शपथ दिलाई गई। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संजय जलाशय के समीप साफ - सफाई की गई साथ ही देवी अहिल्या बाल संगठन समूह के सदस्यों द्वारा पानी के हार्वेस्टिंग और जल का दुरुपयोग नहीं करने हेतु समझाईस दी गई। अमृत 2.0 योजना अंतर्गत वृहद वृक्षणरोपन का स्थान चिन्हित करने गई महिलाओं को उपहार और पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया गया। नगर पालिका पीथमपुर द्वारा शहर को स्वच्छता मे नंबर 01 बनाने हेतु प्रतिदिन अथक प्रयास किए जाते हैं, प्रतिदिन सहयोगी संस्थाओ के माध्यम से गतिविधिया आयोजित कर जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है। शहर मे कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओ को स्वच्छता अभियान मे जोड़कर वाल पेंटिंग, 3R, RRR सेंटर का संचालन आदि कार्य करवाए जा रहे हैं। निकाय की आई ई सी टीम द्वारा प्रतिदिन घर-घर जा कर अमानक प्लास्टिक पॉलिथीन के प्रबंधन हेतु जागरूक करने का कार्य कर रही है। पीथमपुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा 05 जून के पहले ही शहर को पूरी तरह से प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने हेतु अभियान, बैठक आदि गतिविधि आयोजित की जा रही है। जैव विविधता दिवस के कार्यक्रम मे स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी श्री हिमांशु सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी श्री रूपेश सूर्या, CMM श्री प्रीतम, दरोगा जितेंद्र भैरवे, स्वच्छता टीम से आशीष द्विवेदी, विष्णु परमार, रोहित सिंह, सज्जन पटेल, रवि परिहार, अंकित चौहान, के साथ पूरी टीम, स्वयं सहायता समूह से हेमलता के साथ पूरी टीम जल गंगा संवर्धन अभियान से राधा धाकड़ और उनकी टीम गार्डन प्रभारी तुलसी राम और उनकी टीम के साथ संजय चवारे और समस्त सफाई मित्रों की उपस्थिति रही।

43
1450 views