logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हैंडसम था जीजा, खूबसूरत थी साली, दोनों में हो गया प्यार, फिर दोनों हो गए फुर्र, अब फूट-फूटकर रो रहा पति

जीजा साली का मजाक मस्ती का रिश्ता होता है. मगर, कई बार ये हंसी मजाक से बढ़कर एक गलत रिश्ते में तब्दील हो जाता है. ऐसा ही अमरोहा में आज से करीब एक महीने पहले हुआ. यहां एक साली और जीजा फुर्र हो गए. अब साली का पति थाने के चक्कर लगा रहा है.
अमरोहा: ‘साहब, मेरी पत्नी को ढूंढ दीजिए… बड़ी बदनामी हो रही है’ ये शब्द हैं एक टूटे हुए पति के, जो बार-बार थाने आकर पुलिस से यही गुहार लगा रहा है. मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नौगावां सादात क्षेत्र के एक गांव का है
जहां एक युवक की पत्नी उसके ही रिश्ते में लगने वाले जीजा के साथ फरार हो गई. इस घटना ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि पूरे गांव को हैरानी में डाल दिया है.
ग्रामीण युवक की शादी कुछ साल पहले जोया कस्बे की एक युवती से हुई थी. शुरू में सबकुछ ठीक था. दंपती के घर दो बेटियों ने जन्म लिया और एक खुशहाल परिवार बस गया. युवक का अपने ससुराल में आना-जाना लगा रहता था, जहां उसकी साली से हंसी-मजाक होता था.धीरे-धीरे ये नजदीकियां बढ़ीं और जीजा-साली के बीच प्रेम संबंध बन गए. हालांकि साली की शादी परिवार वालों ने किसी और युवक से 11 महीने पहले कर दी थी और वह अपने ससुराल में बस गई. लेकिन साली और जीजा के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला जारी रहा.बीते मार्च महीने में युवक ने अपनी शादीशुदा साली को लेकर फरार होने का फैसला कर लिया. इस घटनाक्रम ने दोनों परिवारों को सदमे में डाल दिया. पत्नी के फरार होने के बाद पति ने थाने में शिकायत दी और पुलिस से अपनी पत्नी को वापस लाने की अपील की. उधर, फरार युवती के पिता ने भी पुलिस से बेटी को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह मामला अब इज्जत का है और परिवार समाज के सामने शर्मिंदा है.

124
5598 views

Comment