logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कस्बा बुगरासी में गंदे पानी और जल भराव से कस्बे वासी परेशान। कस्बे वासियों ने नगर पंचायत के खिलाफ दिया धरना

कस्बा बुगरासी में गंदे पानी और जल भराव से कस्बे वासी परेशान।
कस्बे वासियों ने नगर पंचायत के खिलाफ दिया धरना। बुगरासी
संवाददाता बुगरासी।


बुधवार को कस्बे वासियों ने नगर पंचायत बुगरासी के खिलाफ मेन बाजार में गंदे पानी व जल भराव को लेकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया कस्बे वासियों ने कहा कि पिछले लगभग तीन-चार महीनो से बुगरासी की आवाम गंदे पानी व जल भराव से परेशान है। कस्बे के सभासदों व मार्केट व्यापारियों ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष व नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को जल समस्या को लेकर कई बार अवगत कराया है लेकिन आज तक गंदे पानी का समाधान नहीं हुआ है।सभासद फरवा खां मैं जानकारी देते हुए बताया कि मैन स्टैंड बाजार में काफी दिनों से जल भराव हो रहा है और दूसरी तरफ पथवारी रोड माता का मंदिर के पास लगभग 2 से 3 फीट गंदे पानी में से कस्बे वासी निकालने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कस्बे में विकास कार्य हो रहे हैं।


वर्जन
ओम दत्त लोधी नगर पंचायत अध्यक्ष बुगरासी का कहना है कि नगर के तालाब की साफ सफाई हो रही है जिस वजह से कस्बे वासियों को जल भराव का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि जल्द ही कस्बे वासियों जल भराव से निजात मिलेगी।


वर्जन अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार
इनका क्या कहना
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत के तालाब को 6-7 दिन में पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा। और कस्बे वासियों को गंदे पानी में जल भराव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

157
4883 views

Comment