logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान थाना भवन – 2 शामली में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया आवेदन हुए शुरू, अंतिम तिथि पांच जून 2025

आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन हुए शुरू, अंतिम तिथि पांच जून

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान थाना भवन – 2 शामली में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो रही है। प्रशिक्षण सत्र के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जनपद शामली में राजकीय आईटीआई कॉलेज ग्राम सोंटा रसूलपुर में संचालित हैं। राजकीय आई टी आई थाना भवन 2 शामली में 7 ट्रेडों में करीब 216 सीटें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच जून 2025 है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान थाना भवन 2 शामली के प्रधानाचार्य बबलू कुमार ने बताया कि जनपद शामली में राजकीय आईटीआई थाना भवन 2 शामली संस्थान में 7 ट्रेडों में करीब 216 सीटें है ।

एडमिशन के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन है। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो रही हो तो वह अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र आदि के साथ संस्थान के काउंटर पर आकर आवेदन प्रक्रिया पूरा कर सकता है।
काउंटर से आवेदक की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने में हर संभव मदद की जाएगी। ऑनलाइन
आवेदन में की गई प्रविष्टियों में त्रुटियों के संशोधन के लिए भी दो दिन का समय दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आईटीआई (पी0 पी0 पी0 मॉड) पर संचालित है जिसका संचालन AITMC ( AVPL) द्वारा किया जा रहा है जिसमें एडवांस टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षण के तहत एडवांस्ड ट्रैनिंग में ड्रोन टेक्नीशियन, ड्रोन पायलेट ( जूनियर) और प्रशिक्षण में थ्रीडी प्रिंटर्स मशीन, उसके कल पुर्जे और मशीनें का भी परीक्षण दिया जा रहा है
राजकीय आईटीआई मुख्य ट्रेड और सीटों का विवरण
राजकीय आईटीआई थानाभवन 2 शामली में सभी ट्रेडों में 216 सीटें उपलब्ध है। इसमें इलेक्ट्रीशियन की 20, फिटर में 20,वेल्डर में 40 कंप्यूटर ऑपरेटर में 48 और फैशन डिजाइनिंग टेक्नोलॉजी में 40, ड्रोन टेक्नीशियन में 24 ,ड्रोन पायलट में 24, सीटें उपलब्ध हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप राजकीय आई टी आई थाना भवन 2 शामली सोंटा रसूलपुर में संपर्क कर सकते है
संपर्क सूत्र 9568863445
8755511200
ईमेल- itithanabhawan2@gmail.com

160
14734 views

Comment