logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टंडवा: कोल ट्रांसपोर्टिंग हाइवा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


टंडवा प्रखंड के बिंगलात पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय घटी जब कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।


हादसे में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल की पहचान आम्रपाली कोल परियोजना के विस्थापित गाँव कुमरांग कला के रहने वाले गणेश प्रजापति और हड़गड़वा के दुखन ओझा के पुत्र छोटू ओझा के रूप में हुई है।


यह दुर्घटना टंडवा-सिमरिया मुख्य मार्ग के समीप, आम्रपाली कोल माइंस के बगल की सड़क पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कोल माइंस का संचालन पब्लिक सड़कों से बेहद नजदीक किया जा रहा है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से कोल परिवहन व्यवस्था में सुधार और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


136
1496 views

Comment