logo

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई।

प्रतापगढ़, 21 मई जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय, प्रतापगढ़ पर कांग्रेस पधारिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया । ओर राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए । कार्यक्रम पश्चात उपस्थित जनों ने जीरो माइल चौराहे पर स्थित राजीव गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए ।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहित भावसार ने संबोधित करते हुए कहा कि "राजीव गांधी जी का बलिदान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के लिए दिया गया सर्वोच्च त्याग था। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में उनकी शहादत हुई। यह दिन हमें देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव सतर्क रहने की प्रेरणा देता है।"
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता शर्मा ने कहा कि "राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर किया। कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज और महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उनकी सोच आज भी प्रेरणा देती है।"
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुलथाना ने अपने संबोधन में कहा कि "राजीव गांधी जी के बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते। उनका जीवन देश को समर्पित था। आज हम सबको उनके विचारों पर चलकर कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।"
जिला कांग्रेस कमेटी ने इस बलिदान दिवस को एकजुटता, संकल्प और राष्ट्र सेवा के प्रतीक के रूप में मनाया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नेतराम मेघवाल ,जिला उपाध्यक्ष हेमप्रकाश शर्मा ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता शर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुलथाना , सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राणावत ,ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामप्रसाद पाटीदार , कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामलाल मीणा ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा ,जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदयलाल अहीर ,सुहागपुरा प्रधान भरत पारगी, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर , जिला महासचिव गोपीलाल मीणा,जिला महासचिव अभिषेक शर्मा,पंचायत समिति सदस्य खातराम मीणा,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमृता मीणा ,जिला सचिव अशोक धोबी ,जिला सचिव नवीन नलवाया ,जिला सचिव अशोक कुमावत,ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद जैन,नगर उपाध्यक्ष हितेश सिसोदिया ,नगर मीडिया प्रभारी मनीष जैन ,नगर सगंठन महासचिव मनोज सांखला,नगर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन , पूर्व पार्षद विजय राज सोनी, पूर्व पार्षद आशीष अहीर ,यूथ कांग्रेस अमन गोरी ,राहुल ग्वाला ,बद्री खराड़ी,ब्लॉक महासचिव बापूलाल जाट,कांग्रेस नेता अभय गंधर्व ,कृष्णपाल सिंह कुलथाना ,दिलीप खटीक,अशोक शर्मा गरदोडी,ब्लॉक सचिव कन्हैया लाल खटीक सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

24
1250 views