logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिविल डिफेंस ने सिखाये एमएल पब्लिक स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को आपदा में बचने के तरीके

दिनों में उत्पन्न हुई तनावग्रस्त स्थितियों को मध्ये नज़र रखते हुए, सिविल डिफेंस द्वारा विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डन राजेंद्र शर्मा के निर्देशन में, पोस्ट वार्डन मृगाॅंक शर्मा, दीपक अग्रवाल तथा डिप्टी पोस्ट वार्डन रिशांक के सहयोग से टाउन हॉल डिवीज़न की पोस्ट संख्या 9 के द्वारा एमएल पब्लिक स्कूल में मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 320 छात्र छात्रों एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों को बताया गया कि हवाई हमले के खतरे के दौरान
खतरे के सायरन की पहचान कर अपना बचाव कैसे करे, खतरा टल जाने के बाद सायरन की आवाज़ कैसे पहचानें। यदि कहीं पर आग लगने की घटना हो जाती है तो उससे भी कैसे बचा जा सकता है। छात्र छात्राओं को विभिन्न तरीके की फायर(क्लास ऑफ़ फायर) की जानकारी दी गई, तथा आग बुझाने के लिए प्रयोग होने वाले सिलेंडरो का भी प्रशिक्षण दिया गया तथा यह भी बताया गया की यदि कहीं आग लग जाती है तो उस पर कैसे काबू पाया जा सकता है।प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्र छात्राओं को यह व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया की आपात स्थिति में स्वयं का बचाव कैसे करना है, घटना के बाद घटना स्थल से कैसे बचकर निकलना है और प्राथमिक उपचार केंद्र तक किस तरह जाना है। इस अवसर पर सिविल डिफेंस टाउन हॉल डिवीजन से सेक्टर वार्डन डॉ. दिनेश सिंह, तुषार शर्मा, कुणाल बंसल तथा स्कूल प्रबंधक राजीव चौधरी, स्कूल प्रधानाचार्या मीनू डागर तथा स्कूल के स्टाफ के द्वारा सहयोग दिया गया।यह मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण सहायक उप नियंत्रक सिविल डिफेंस, गुलाम नबी के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

115
3367 views

Comment