logo

मसूरी शहर के लिए नया नगरीय विज़न | मुख्यमंत्री की पहल + अध्यक्ष के वादे


मसूरी तैयार है बदलाव के लिए! माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और हमारी नगर पालिका अध्यक्ष की संयुक्त पहल से मसूरी में कई सकारात्मक परिवर्तन होने जा रहे हैं। जानिए किन-किन क्षेत्रों में होंगे बदलाव:

1. डिजिटल नगर पालिका कार्यालय: पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए कार्यालय का पूर्ण डिजिटलीकरण।


2. नए सार्वजनिक पार्क: रजत जयंती पार्क जैसे नए हरित क्षेत्र, शहर की रौनक बढ़ाएंगे।


3. संगठित वेंडिंग ज़ोन: रेहड़ी-पटरी वालों के लिए तय स्थान, सम्मानजनक आजीविका के लिए।


4. हाई-टेक हेयर सैलून/पार्लर: नगर पालिका क्षेत्र में अत्याधुनिक सैलून व पार्लर खुलेंगे, जिसमें स्थानीय महिलाओं और पुरुषों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


5. स्थानीय पार्किंग समाधान: “मोहल्ला पार्किंग” योजना से ट्रैफिक जाम से राहत।


6. चिकित्सा सेवाओं की पुनः शुरुआत: सेंट मेरी हॉस्पिटल और गर्ग डिस्पेंसरी को फिर से शुरू किया जाएगा।


7. महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए पोर्टल: व्यवसायिक अवसरों को जोड़ने के लिए तीन वेब पोर्टल लॉन्च।


8. भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस: नगर निकायों की कड़ी निगरानी से ईमानदारी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।


9. ठोस कचरा प्रबंधन में सुधार: सफाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए मजबूत व्यवस्थाएं लागू होंगी।


10. जल निकासी और ट्रैफिक का समाधान: दीर्घकालिक और ठोस उपाय किए जाएंगे।


11. केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ: अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन।


12. सेवा केंद्र के रूप में नगर पालिका: अब नगर निकाय कार्यालय प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि नागरिक सेवा केंद्र के रूप में विकसित होंगे।


15
2236 views