logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सी बी आई ने रिश्वत के आरोप में किया गिरफ्तार

निलंबन से बचाने के नाम पर पच्चीस हजार रूपये की मांग पड़ी भारी,
सीबीआई ने रिश्वत के इलज़ाम में किया गिरफ्तार

जौनपुर ।मड़ियाहूं सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय डाक विभाग के उप संभागीय निरीक्षक (SDI) मड़ियाहू, जौनपुर और एक निजी व्यक्ति को ₹25,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 मई 2025 को दर्ज एक शिकायत के बाद की गई, जिसमें पीड़ित शाखा पोस्ट मास्टर ने आरोप लगाया था कि SDI ने निरीक्षण के दौरान नगदी की कमी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा और फिर निलंबन से बचाने के नाम पर ₹25,000 की मांग की।
सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने 17 मई को अपना स्पष्टीकरण दे दिया था, लेकिन उसी दिन आरोपी SDI ने उसे दबाव में लेकर रिश्वत की डिमांड की। सीबीआई ने पूरी साजिश को भांपते हुए जाल बिछाया और SDI व मेल मोटर चालक (निजी व्यक्ति) को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों को विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सीबीआई कोर्ट संख्या 6, लखनऊ में पेश किया गया। फिलहाल, सीबीआई की जांच गहराई से जारी है और इससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

151
3566 views

Comment