logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तालाब में नहाने गए दो बच्चों की मौत

तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की मौत,

मची अफरा-तफरी, मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव

जौनपुर।तालाब ने नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई दोनों बच्चे है। जानकारी के अनुसार बघन्द्रा गांव स्थित तालाब में नहाते समय दो सगे भाई अचानक डूबने लगे। जब तक कोई पहुंच पाता तब तक दोनों पानी में समा गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। जांच जारी है।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बघन्द्रा गांव के दशरथा पोखरे पर मंगलवार की दोपहर नहाने गए दो सगे भाइ गांव के ही बुढऊ बाबा तालाब में डूबने लगे बच्चों की चीख पुकार सुनकर बगल के लोग जब तक आते तब तक दोनों गहरे पानी में समा गए थे घंटो मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने शव को ढूढ कर निकाला ।वही सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने अपनी सरकारी गाड़ी में दोनों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जहा चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया नयनसंड गांव के रहने वाले स्व धीरज राय के पुत्र बड़ा पुत्र ओम 13 और छोटा भाई अर्जुन 12 वर्ष बग़ल के गांव बघन्द्ररा दशरथा स्थित बुढऊ बाबा तालाब में मंगलवार की दोपहर नहाने हेतु गए थे।

अचानक दोनों भाई तालाब में पानी अधिक होने की वजह से दोनों डूबने और चिल्लाने लगे आस पास के लोग वहा दौड़ कर जब तक दोनों को बचाते तब तक दोनों पानी मे समा गए ग्रामीणों और पुलिस के जवानों की कड़ी मसक्कत के बाद दोनों को पानी से ढूंढ कर निकाला गया सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने दोनों को इलाज हेतु सामुदायिक अस्पताल चोरसंड भेजा जहा चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

121
1590 views

Comment