मोहाली : विवेक कृष्ण जोशी बने अखिल भारतीय भागवत प्रचार मंडल के प्रदेश प्रधान।
मोहाली : विवेक कृष्ण जोशी बने अखिल भारतीय भागवत प्रचार मंडल के प्रदेश प्रधान
मोहाली। अखिल भारतीय भागवत प्रचार मंडल के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीवन शर्मा ने मोहाली निवासी समाज सेवी विवेक कृष्ण जोशी को सभा का पंजाब प्रदेश अध्यक्ष, जीरकपुर निवासी जनक सिंगला को प्रदेश उपाध्यक्ष और फेज 7 निवासी आर्किटेक्ट राहुल बांबा को प्रदेश सचिव नियुकत किया है। साथ ही इनको अपनी नई कार्यकारिणी गठित करने के अधिकार भी दिए गए। इस मौके विवेक कृष्ण जोशी ने कहा कि जो जिम्मेवारी उनको सोंपी गई है उसको वह पूरी तनदेही के साथ निभाएगें। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम पंजाब भर में भागवत प्रचार व प्रसार के लिए पूरी तनदेही के साथ काम करेगी।