logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांव का नाम बदलने के लिए तहसीलदार एवं जिला कलेक्टर और विधायक एवं राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।


दिनांक 20 मई 2025 दिन मंगलवार

ब्यावरा - ग्राम कोड़िया खेड़ी
के मुखिया पटेल साहब एवं गांव की युवा साथी सभी गांव का नाम (कोड़िया खेड़ी )से बदलकर (सुन्दर खेड़ी) रखना चाहते हैं तहसील कार्यालय ब्यावरा एवं जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय में पहुंचे जानकारी लेने पर बताया गया सुन्दर खेड़ी नाम को 20 वर्षों से बोला जा रहा है पर कागजों में एवं मैप पर कोड़िया खेड़ी है उसको बदलकर सुन्दर खेड़ी करना चाहते हैं इसमें अनेक समस्या आती है गांव के किसी जगह जाते हैं तो अपना गांव का नाम बताने में बहुत शर्म संकोच गाली जैसा लगता है और रिश्ते बनी बनाया टूट जाता है प्रशासन एम्बुलेंस किसी को गांव में बुलाया जाता है तो वह कंफ्यूज हो जाते हैं और समय पर सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है अनेक समस्या का सामना करना पड़ता है समस्त ग्राम वासियों ने पहले गांव में मुखिया पटेल साहब एवं पंचों की मौजूदगी में बैठक ली उसके बाद निर्णय लिया गया कि गांव का नाम बदल जाए यह फैसला लिया है कि जल्द से जल्द हमारे गांव का नाम बदल जाए उपस्थित रहे बद्रीलाल पटेल साहब, प्रेम सिंह, राम सिंह, कल्याणसिंह, रोशनलाल, मांगीलाल, अमरसिंह, रामबाबू, नितेश, नेमराज, रवि, कमलेश, सुनील

137
18571 views

Comment