logo

" विद्याधर नगर मंडल में तिरंगा यात्रा "


जयपुर, विद्याधर नगर स्थित सेंट्रल स्पाइन चौराहे से पटक पछाड़ हनुमान जी मंदिर तक सैनिकों के सम्मान में एवं देश के गौरव में तिरंगा यात्रा रैली मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई । जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री मुकेश जी पारीक उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं को बड़े जोश के साथ मार्गदर्शन दिया और सैनिकों द्वारा की गई ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई से अवगत कराया। इस अवसर पर जयपुर कर्नल महाराजा भवानी सिंह जी को भी 1972 में भारत-पाक युद्ध के समय उनकी विशेष उपलब्धि के ऊपर भी प्रकाश डाला गया। इन्होंने भी उसे समय पाकिस्तान की चौकी के ऊपर कब्जा कर लिया था बाद में समझौते में वापस लौटा दिया गया। राजस्थान में तो शुरू से ही शूरवीर रहे हैं इस बात का हमारा इतिहास साक्षी है। तिरंगा रैली में विद्याधर नगर के सभी पार्षद , वार्ड अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष एवं अन्य सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए।कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

24
1318 views