logo

धूमधाम से हुआ आबू लेन व्यापार संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

मेरठ - – आबूलेन व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी (2025–2028) का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को मेरठ कैंट स्थित होटल डी रोजेज में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई, जिसके पश्चात संयुक्त व्यापार संघ मेरठ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता व अजय गुप्ता द्वारा अरुण वशिष्ठ व बिजेंद्र अग्रवाल के सानिध्य में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। द्वार पर सभी आगंतुकों का पारंपरिक और आत्मीय स्वागत किया गया।
इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी राहुल दास एवं सह चुनाव अधिकारी संजू सिंघल का फूल-मालाओं व प्रतीक चिह्नों द्वारा विशेष सम्मान किया गया। उनकी निष्पक्षता और कर्मठता के लिए संघ के संरक्षकों व पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक आभार प्रकट किया गया। :पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड एडवोकेट विपिन सोढ़ी भी समारोह में पहुंचे । आकाश खन्ना – अध्यक्ष सरदार राजबीर सिंह – महामंत्री. गौरव सेठ – कोषाध्यक्ष. सरदार भूपिंदर सिंह – वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी – उपाध्यक्ष. विशाल अग्रवाल – उप महामंत्री नितिन महेश्वरी – संगठन मंत्री सचिन रस्तोगी – मीडिया प्रभारी शितसागर अंकुर गुप्ता ,संजय मुंजाल, निखिल खन्ना , हिमांशु, अजय अग्रवाल, शम्मी आनन्द, चेतन नागपाल व सागर गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली
महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा: "हमारी यह टीम सेवा, एकजुटता और पारदर्शिता के संकल्प के साथ कार्य करेगी। हम व्यापारियों की हर समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और आबूलेन बाजार को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे।" सभा को नवीन गुप्ता, अजय गुप्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन सोढ़ी ने भी सम्बोधित किया । सुनील दुआ , राजेश सिंघल , रजनीश कौशल , सरदार दलजीत सिंह , सुधीर रस्तोगी ;सरन सिंह कर्नेल होटल , रमनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे ।

149
1242 views