logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवरिया के सिरजम देई निवासी की कुशी नगर में सड़क हादसा मौत अन्य एक घायल, यूपी पुलिस में कार्यरत था युवक कुशीनगर जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर पुलिस कर्मी की मौत व एक गम्भीर रुप से घायल

देवरिया के सिरजम देई निवासी की कुशी नगर में सड़क हादसा मौत अन्य एक घायल, यूपी पुलिस में कार्यरत था युवक

कुशीनगर जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम देई निवासी कांस्टेबल राहुल कुमार पुत्र रामू प्रसाद उम्र (26) और उनके रिश्तेदार सूरज (30) की मौत हो गई, जबकि उनका मित्र धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा बीती रात रविवार करीब 10 बजे उस समय हुआ जब राहुल, सूरज और धर्मवीर बाइक से पडरौना जा रहे थे।हादसा रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कांस्टेबल राहुल को मृत घोषित कर दिया। सूरज की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वही पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम 7:00 बजे जब शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख पुकार मच गई वहीं काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौजूद रही जिनका अंतिम संस्कार रामघाट पर हुआ।

192
8138 views

Comment