logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीलीबंगा। पंडितावाली में 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शुभारंभ।

पीलीबंगा,( ढिल्लों) । पीलीबंगा कस्बे के निकटवर्ती गांव पंडितांवली में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार शहीद भूपेंद्र सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंडितावली में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिवर में कक्षा 12 के छात्र छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन के रूप में व्याख्याता सरोज माझूं शिविर प्रभारी तथा दलनायक विकास कुमार वरिष्ठ अध्यापक ,राजेंद्र कुमार प्रयोगशाला सहायक व मैनपाल बारूपाल सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के प्रथम दिवस में विद्यालय प्रांगण की सफाई व पेड़ पौधों व परिडों में पाली डालने का कार्य किया गया। इस समाज सेवा शिविर का उद्देश्य छात्र छात्रों में समाज व प्रकृति के लिए सेवा की भावना विकसित करना है। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को अल्पाहार करवाया गया।

153
4938 views

Comment