logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय पीपलोद शाहपुरा जिला जयपुर में प्रवेश प्रारंभ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय पीपलोद शाहपुरा जिला जयपुर में दिनांक 16 मई 2025 से कक्षा 6 से 12 में नवीन सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि कक्षा 6 से 12 में प्रवेश के लिए विद्यार्थी स्वयं की SSO ID में SJMS portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाली छात्रा विद्यालय की परिधी से 5 किमी. दूर रहती हो । रिक्त सीटों पर वरीयता अनुसार प्रवेश दिया जाएगा तथा कक्षा 11 एवं 12 में विज्ञान संकाय में छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं । इस प्रक्रिया में विधवा, एकल महिला, अनाथ तथा बीपीएल परिवार की छात्राओं को प्राथमिकता दी जावेगी । विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में श्रेणी वार निम्न प्रकार से शीटे आरक्षित है-
MBC-60%, SC-10%, ST-10%, OBC-10%, EWS-10%
विस्तृत विज्ञप्ति सामाजिक न्याय एव अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है
तकनीकी सहायता हेतु संपर्क सूत्र 8094863451, 9667674107

129
5206 views

Comment